Advertisement Carousel

आकाशीय बिजली का कहर; एक की मौत, 8 घायल….

जांजगीर चाम्पा। जांजगीर चांपा के सुकली गांव में पिकनिक मना रहे 9 युवकों पर आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई और 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक 11 वर्षीय चंद्रहास दर्वेश था।

बता दें कि घटना के समय 20 से 22 लोग पेड़ के नीचे बैठे थे। घायल मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है, और सभी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। इस घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है।

error: Content is protected !!