Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ के नन्हे कलाकार फणींद्र दुबे को मिला ‘छत्तीसगढ़ रत्न’ सम्मान

कोरबा। न्यूज़ हब इनसाइड केयर फाउंडेशन, छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में बालको नगर के युवा तबला वादक फणींद्र दुबे को ‘छत्तीसगढ़ रत्न’ सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान उनकी तबला वादन में विशिष्ट उपलब्धियों के लिए दिया गया।

बिलासपुर के लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में आयोजित इस समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और अन्य विशिष्ट अतिथियों ने यह सम्मान प्रदान किया।

फणींद्र दुबे ने कम उम्र में ही देश के कई राष्ट्रीय स्तर के संगीत समारोह में तबला वादन प्रस्तुत किया और सात बार राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। वह एमजीएम विद्यालय, बालको में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार और द्विज समाज में खुशी का उत्साह है। आशा है कि वह भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ और देश का नाम रोशन करेंगे।

फणींद्र दुबे लोचन-शारदा देवी दुबे के सुपुत्र हैं। उनकी प्रतिभा से बालको नगर और द्विज परिवार को गर्व है।

error: Content is protected !!