Sunday, April 20, 2025
बड़ी खबर दिवाली में इन चीजों का कभी न करें दान,...

दिवाली में इन चीजों का कभी न करें दान, घर से चली जाएगी लक्ष्मी, हो जाएंगे कंगाल…

-

भारत के सबसे बड़े त्योहारों में से एक दीवाली इस साल 31 अक्टूबर (गुरुवार) को यानि की आज मनाई जाएगी। दीपों का यह पर्व रोशनी और उल्लास से भरा होता है। दीपावली का पर्व न केवल रोशनी, बल्कि खुशियों और आपसी प्रेम को बढ़ावा देने का अवसर भी होता है।

इस दिन लोग एक-दूसरे को उपहार देते हैं। सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। हिंदू शास्त्रों में कुछ ऐसे उपहारों का जिक्र किया गया है जो अशुभ माने गए हैं। लिहाजा कुछ चीजें ऐसी है, जिन्हें बतौर गिफ्ट या दान नहीं करना चाहिए। अगर गलती से भी ऐसा करते हैं तो बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। लक्ष्मी जी रूठ कर घर से जा सकती हैं।

दिवाली को हिंदू धर्म में सबसे बड़े और खास त्योहारों में से एक माना जाता है। दिवाली पर शाम को माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। दीपक जलाए जाते हैं। हालांकि, कुछ चीजें ऐसी हैं, जिनको दिवाली के मौके पर किसी को नहीं देना चाहिए। दिवाली के दिन इन चीजों को दान करने से आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

नुकीली वस्तुएं जैसे चाकू, कैंची या कोई अन्य धातु की वस्तु

धारदार या नुकीली वस्तुएं जैसे चाकू, कैंची, ब्लेड आदि को बतौर गिफ्ट देना या लेना अशुभ माना गया है। शास्त्रों के अनुसार, इन वस्तुओं में नकारात्मक ऊर्जा होती है। जिससे रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है। इसलिए दीपावली पर ऐसीवस्तुओं लेन-देन नहीं करना चाहिए।

तेल और घी

दिवाली के दिन तेल और घी का दान करने से बचना चाहिए। इस दिन आग को बढ़ावा देने वाली चीजों का लेनदेन करना अशुभ माना गया है।

काले रंग की चीजें

दिवाली पर काले रंग की वस्तुएं गिफ्ट में देना अशुभ माना जाता है। इसकी वजह ये है कि काला रंग नकारात्मकता और उदासी का प्रतीक होता है। ज्योतिष के अनुसार, काले रंग से रिश्तों में नकारात्मकता आ सकती है। इसके बजाय, पीला, हरा या लाल जैसे शुभ रंगों का चयन करना चाहिए।

नमक

दिवाली के दिन नमक का दान बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि दिवाली के दिन नमक दान करने से रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है।

पैसे

दिवाली के दिन या शाम के समय पैसों का लेनदेन करना शुभ नहीं माना गया है। दिवाली पर किसी की बकाया पेमेंट भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करना घर से लक्ष्मी को विदा करना माना जाता है। लिहाजा दिवाली के दिन पैसों का लेनदेन नहीं करना चाहिए।

लोहे की चीजें

लोहे की चीजें दुर्भाग्य और विपत्ति को आकर्षित करती हैं। इसके साथ ही लोहे का संबंध राहु से माना जाता है। ऐसे में दिवाली के दिन इन चीजों का भी दान नहीं करना चाहिए।

टूटी हुई चीजें

टूटी हुई चीजें असफलता और दुर्भाग्य को आकर्षित करती हैं। ऐसे में दिवाली के दिन टूटी और चटकी हुई चीजों का भी दान न करना चाहिए।

Latest news

21 को बिगड़ते कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री निवास का घेराव

मुख्यमंत्री निवास घेराव की तैयारी को लेकर पीसीसी अध्यक्ष ने लिया बैठक

उप मुख्यमंत्री साव ने 28 स्कूलों में स्मार्ट क्लास-रूम का किया शुभारंभ

स्मार्ट क्लास से विषयों को और अधिक अच्छे से समझ सकेंगे बच्चे, पढ़ाई...
- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!