16 से 20 नवंबर नहीं चलेंगी प्रदेश से गुजरने वाली 16 ट्रेनें; देखें लिस्ट

बिलासपुर। रेलवे ने छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 16 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। बिलासपुर रेल मंडल के करकेली स्टेशन में तीसरी लाइन को जोड़ने का काम किया जाएगा, जिसके चलते कटनी रूट की गाड़ियां 16 से 20 नवंबर तक नहीं चलेंगी। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था बनाने के बजाए असुविधा के लिए खेद जताया है।

error: Content is protected !!