Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को मार्च 2026 तक खत्म करने का लक्ष्य: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

नई दिल्ली।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और उन्हें राज्य में नक्सली गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।मुख्यमंत्री ने कहा, “हम डबल इंजन सरकार में नक्सलवाद के खिलाफ तेजी से लड़ रहे हैं। हमारी सरकार मार्च 2026 तक नक्सलवाद को खत्म करने की दिशा में काम कर रही है।”

इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने अमित शाह को नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों और सुरक्षा व्यवस्था के बारे में भी जानकारी दी।मुख्यमंत्री के इस बयान से यह स्पष्ट है कि छत्तीसगढ़ सरकार नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।”

error: Content is protected !!