Advertisement Carousel

LPG गैस के दाम बढ़े : लगा महंगाई का तगड़ा झटका, जानिए कितने बढ़ गए LPG सिलेंडर के दाम, जाने अपने शहर में रेट

LPG gas Price : एलपीजी सिलेंडर के रेट एक बार फिर बढ़ गए हैं। तेल कंपनियों ने आज 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 16.50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है, हालांकि, घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में एक बार कोई बदलाव नहीं किया गया है। 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की दिल्ली में अब कीमत 1818.50 रुपये हो गई है।

यह लगातार 5वां महीना है, जिसमें एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। तेल कंपनियों ने हवाई ईंधन (ATF) का भी रेट भी आज से ₹13.18.12/किलो लीटर महंगा कर दिया है।ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट के अनुसार कमर्शियल सिलेंडर के दाम 16.5 रुपये बढ़ गए हैं। यह लगातार पांचवां महीना है जब कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में इजाफा हुआ है।

ताजा कीमत के अनुसार दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1818.50 रुपये हो गई है। पिछले महीने यानी नवंबर में इसकी कीमत 1802 रुपये थी। आपको बता दें कि कमर्शियल सिलेंडर 19 किलोग्राम का होता है। इसका इस्तेमाल रेस्टोरेंट आदि में किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में इजाफा होने के कारण रेस्टोरेंट खाने की कीमतों को बढ़ा देते हैं।

आपके शहर में क्या है दाम

कोलकाता में 19 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत 1927 रुपये हो गई है। नवंबर में इसकी कीमत 1911.50 रुपये थी।

मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1754.50 रुपये से बढ़कर 1771 रुपये हो गया।

चेन्नई में 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 1980.50 रुपये हो गई है।

error: Content is protected !!