Advertisement Carousel

रायपुर से मुंबई जाने वाली विमान का नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग

रायपुर। रायपुर से मुंबई जाने वाली विमान को नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बताया जा रहा है कि पैसेंजर की तबीयत खराब होने की वजह से विमान को नागपुर में ही उतार दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, विमान देर रात 11 बजे रायपुर से मुंबई के लिए रवाना हुई थी। इसी दौरान एक पैसेंजर की तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद विमान को आनन फानन में नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

बताया जा रहा है कि पैसेंजर के मुंह से खून निकलने की शिकायत हुई जिसके बाद रात 12 बजे नागपुर में विमान को उतार दिया गया। जिसके बाद पैसेंजर की इजाल की व्यवस्था कराई गई। हिफलहाल पैसेंजर की हालात की जानकारी सामने नहीं आई है।

error: Content is protected !!