Advertisement Carousel

प्रशासन ने किया सनी लियोनी के खाते को होल्ड, फ्रॉड करने वाले युवक पर FIR दर्ज करने की तैयारी

रायपुर । बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी के नाम पर छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना में फर्जी अकाउंट बनाया गया है। हर महीने इस खाते में 1 हजार रुपए भी डल रहे हैं। अब मामले की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन ने खाते को होल्ड कर दिया है।

फ्रॉड करने वाले युवक की शिनाख्त कर ली गई है। प्रशासन उस पर FIR दर्ज करने की तैयारी कर रहा है। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सुपरवाइजर पर भी कार्रवाई की जाएगी।

तालुर गांव में डला आवेदन

जानकारी के मुताबिक, एक एक्स यूजर ने आज एक्स पर स्क्रीनशॉट शेयर कर मामले को उजागर किया था। यह पूरा मामला जिले के तालुर गांव का है। इस गांव में महतारी वंदन योजना के लिए सनी लियोनी, पति जॉनी सीन्स के नाम का आवेदन डला था। इस आवेदन को सुपरवाइजर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने सत्यापित कर आगे फॉरवर्ड किया था।

 - Dainik Bhaskar

हर महीने डाले गए पैसे

जिसके बाद छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना के लिए इस फॉर्म को एलिजिबल बताया गया। जिसके बाद इस खाते में मार्च 2024 से लेकर दिसंबर 2024 कुल 10 महीने तक हर महीने 1-1 हजार रुपए की राशि डाली गई है। कुल 10 हजार रुपए खाते में डल चुके हैं। जब इसकी जानकारी प्रशासन को मिली तो तत्काल मामले की जांच कराई गई।

खाते को होल्ड करवा दिया गया

बस्तर कलेक्टर हरीश एस. ने एक बातचीत में बताया कि, हमें आज सुबह इसकी जानकारी मिली है। जिसके बाद तत्काल खाते को होल्ड करवा दिया गया। तालुर के एक युवक ने यह पूरा स्कैम किया है। उसकी पहचान कर ली गई है। इस मामले के संबंध में FIR दर्ज करवा रहे हैं।

कलेक्टर ने कहा कि, जितने भी पैसे उस खाते में डले हैं उसे एक दिन के अंदर ही रिकवर करवा लिया जाएगा। तालुर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सुपरवाइजर के खिलाफ भी जांच की जाएगी। इन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

कौन है सनी लियोनी और जॉनी सीन्स ?

बता दें कि, उनका जन्म 13 मई, 1981 को सर्निया ओंटारियो (कनाडा) में पंजाबी सिख परिवार में हुआ था। सनी ने अपना करियर बतौर एडल्ट स्टार शुरू किया था। बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वर्तमान में सनी लियोनी इंडिया के रियलिटी शो स्प्लिट्सविला को होस्ट करती हैं। ये शो यूथ के बीच बहुत पॉपुलर है। 

error: Content is protected !!