राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट…


रायपुर। चुनावी सरगर्मियों के बीच छत्तीसगढ़ में राज्य प्रशासनिक सेवा के 9 अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

तबादले की सूची इस प्रकार है:

रीता यादव को धमतरी की अपर कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

दीपक कुमार निकुंज और वेदनाथ चंद्रवंशी को बलरामपुर-रामानुजगंज के डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है।

नभ सिंह कोसले को धमतरी के संयुक्त कलेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया है।

अवंति गुप्ता और नेहा भेड़िया को गरियाबंद की डिप्टी कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

राकेश कुमार ध्रुव को बलरामपुर-रामानुजगंज के डिप्टी कलेक्टर के रूप में नियुक्त किया गया है।

रंजना आहूजा और रजनी छड़ीमली को बलौदाबाजार-भाटापारा की डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है।

error: Content is protected !!