Thursday, March 27, 2025
बड़ी खबर भाजपा ने जारी किया रायपुर नगर निगम का "अटल...

भाजपा ने जारी किया रायपुर नगर निगम का “अटल विश्वास पत्र”

-

नगर विकास संकल्प के तहत 20 प्रमुख घोषणाएँ

रायपुर। आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपना “अटल विश्वास पत्र” जारी कर दिया है। प्रचार समाप्त होने से पहले भाजपा ने इस पत्र में शहर के विकास के लिए 20 प्रमुख बिंदुओं को शामिल किया है। इसमें नागरिक सुविधाओं, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और डिजिटल गवर्नेंस जैसे मुद्दों को प्राथमिकता दी गई है।

नगर विकास संकल्प की प्रमुख घोषणाएँ:

1. नजूल भूमि स्वामित्व:
पट्टा धारकों को मालिकाना हक देने के लिए नया कानून लाया जाएगा।

2. प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY-U):
रुकी हुई परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने और 3 लाख नए आवासों के निर्माण का लक्ष्य।

3. शिक्षा और डिजिटल सुविधा:
विद्यालयों व महाविद्यालयों में मुफ्त वाई-फाई की सुविधा दी जाएगी।

4. संपत्ति कर में छूट:
महिलाओं के नाम दर्ज संपत्तियों पर 25% की छूट, समय पर भुगतान करने वालों को अतिरिक्त 10% की राहत।

5. प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रोत्साहन:
UPSC Mains उत्तीर्ण उम्मीदवारों को ₹1 लाख की आर्थिक सहायता।

6. स्ट्रीट वेंडर्स के लिए समर्थन:
₹30,000 की वित्तीय सहायता और स्मार्ट वेंडिंग जोन व फूड स्ट्रीट्स का निर्माण।

7. संपत्ति कर समाधान योजना:
बिना ब्याज और जुर्माने के पुराने संपत्ति करों का निपटान करने का प्रावधान।

8. नगरीय सुविधाएँ:
सड़क, बिजली, पानी और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार।

9. महिला स्वास्थ्य:
विद्यालयों में छात्राओं को मुफ्त सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध कराए जाएंगे।

10. स्वयं-सहायता समूह (SHG) सशक्तिकरण:
हर नगर निगम में बर्तन बैंक की स्थापना और महतारी चंदन योजना के तहत ₹12.5 लाख तक का ऋण।

11. कचरा प्रबंधन और स्वच्छता:
हर घर में कचरा बाल्टी, रात्रिकालीन सफाई और स्मार्ट वेस्ट मॉनिटरिंग की व्यवस्था।

12. डिजिटल गवर्नेंस:
माई सिटी ऐप लॉन्च किया जाएगा, जिससे नागरिक सेवाएं ऑनलाइन मिलेंगी।

13. जल प्रबंधन:
हर घर में स्वच्छ जल आपूर्ति, नए जल टैंकों का निर्माण और पुराने कुओं का संरक्षण।

14. सिकल सेल एनीमिया मुक्त छत्तीसगढ़:
स्क्रीनिंग सेंटर की स्थापना और पहचान पत्र जारी करने की योजना।

15. पर्यावरण संरक्षण:
तालाबों को एसटीपी से जोड़कर जल शुद्धिकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

16. गोवंश संरक्षण:
‘गोकुल नगर’ का विस्तार कर गौशालाओं में बेहतर देखभाल की व्यवस्था की जाएगी।

17. यातायात और पार्किंग व्यवस्था:
सरकारी जगहों पर सुव्यवस्थित पार्किंग स्थल विकसित किए जाएंगे।

18. अध्ययन और शिक्षा केंद्र:
नालंदा परिसर की तर्ज पर सार्वजनिक अध्ययन केंद्र खोले जाएंगे।

भाजपा का दावा है कि यह घोषणाएँ रायपुर को एक स्वच्छ, विकसित और स्मार्ट शहर बनाने में मदद करेंगी। अब देखना यह होगा कि जनता इस विश्वास पत्र को कितना समर्थन देती है।

समृद्ध, स्वच्छ और सशक्त शहरों की ओर

1. भूमि और आवास:

  • नजूल भूमि स्वामित्व कानून बनेगा, जिससे पट्टा धारकों को मालिकाना हक मिलेगा।
  • रुकी हुई PMAY-U आवास परियोजनाओं को जल्द पूरा किया जाएगा।
  • बिजली बिल और कर चुकाने वालों को आवास योजना में पात्रता मिलेगी।

2. महिला सशक्तिकरण:

  • महिलाओं के नाम दर्ज संपत्तियों पर 25% प्रॉपर्टी टैक्स छूट
  • बाजारों में “पिंक टॉयलेट्स” का विस्तार
  • विद्यालयों व कॉलेजों में छात्राओं को मुफ्त सैनिटरी नैपकिन

3. शिक्षा और युवा प्रोत्साहन:

  • यूपीएससी (MAINS) उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को ₹1 लाख की प्रोत्साहन राशि
  • विद्यालयों और महाविद्यालयों में मुफ्त वाई-फाई
  • नालंदा परिसर आधारित सार्वजनिक अध्ययन केंद्रों की स्थापना

4. स्ट्रीट वेंडर्स और शहरी रोजगार:

  • पीएम स्वनिधि योजना के तहत ₹30,000 तक की वित्तीय सहायता
  • स्मार्ट वेंडिंग जोन और फूड स्ट्रीट्स का विकास
  • नगर निगमों में बर्तन बैंक और SHG को 12.5 लाख तक का ऋण

5. शहरी आधारभूत संरचना और डिजिटल सेवाएं:

  • नगर निकायों में बिजली, सड़क, शौचालय और पेयजल की समुचित व्यवस्था
  • “माई सिटी ऐप” और एकीकृत सेवा केंद्रों की स्थापना
  • हर घर तक नल से जल उपलब्ध कराना, जल टैंकों और कुओं का पुनरुद्धार

6. कर प्रणाली और स्वच्छता:

  • समाधान योजना – बिना जुर्माना या ब्याज के एकमुश्त संपत्ति कर निपटान
  • रात में सफाई अभियान और स्मार्ट वेस्ट मॉनिटरिंग सिस्टम
  • हर घर में कचरा बाल्टी और कचरा संग्रहण मार्गों की ट्रैकिंग

7. स्वास्थ्य और पर्यावरण:

  • छत्तीसगढ़ को सिकल सेल एनीमिया मुक्त बनाने के लिए स्क्रीनिंग केंद्र
  • तालाबों की सफाई और एसटीपी से जोड़ने की योजना
  • गोकुल नगर का विस्तार – गोवंश संरक्षण और देखभाल के लिए बेहतर सुविधाएं

8. यातायात और पार्किंग:

  • शहरों में व्यवस्थित कार और दोपहिया पार्किंग स्थलों का निर्माण

9. प्रोत्साहन और छूट:

  • प्रॉपर्टी टैक्स समय पर भरने पर 10% छूट
  • यूजर चार्ज का युक्तियुक्तिकरण


Latest news

CBI की छापेमारी पर सियासी घमासान, भूपेश बघेल ने मोदी-शाह पर लगाया संरक्षण का आरोप

रायपुर। छत्तीसगढ़ में CBI की छापेमारी को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया...

15 घण्टे की छापेमारी, भूपेश बघेल ने मीडिया से कहा, फिर कुछ नहीं मिला ?

भिलाई। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित आवास पर केंद्रीय...

कश्मीर की वादियों में बसा स्वर्ग: बेताब घाटी भी हैं अद्भुत, ट्रैकिंग और कैंपिंग के लिए मजेदार

पहलगाम (अनंतनाग)।बर्फ से ढके पहाड़ों, हरी-भरी वादियों, बहती नदियों और घने जंगलों...

अन्नपूर्णा सर्किट: हिमालय की गोद में बसा दुनिया का सबसे खूबसूरत हाई-एल्टीट्यूड ट्रेक

काठमांडू: नेपाल में स्थित अन्नपूर्णा सर्किट ट्रेक को दुनिया के सबसे रोमांचक...
- Advertisement -

चूड़धार ट्रैक: शिव की नगरी में रोमांच, प्रकृति और आस्था का अद्भुत संगम

हिमाचल प्रदेश की सुरम्य वादियों में बसा चूड़धार ट्रैक अपने अनूठे प्राकृतिक सौंदर्य,...

छत्तीसगढ़ में कानून का राज है, जो भी दोषी होगा, उसे सख्त से सख्त सजा मिलेगी – सीएम साय

महादेव सट्टा ऐप घोटाला: छत्तीसगढ़ में CBI के छापे, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बयान

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!