Advertisement Carousel

ट्रांसपोर्टर संजय सिंह पर हमले के मामले में सरगुजा पुलिस को बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी वसीम कुरैशी गिरफ्तार

अंबिकापुर। ट्रांसपोर्टर संजय सिंह पर हुए जानलेवा हमले और मारपीट के मामले में सरगुजा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की विशेष टीम और साइबर सेल की मदद से मुख्य आरोपी वसीम कुरैशी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। इससे पहले इस घटना में शामिल आरोपी अनुराग राजवाड़े को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। अब तक कुल दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

कैसे दिया गया वारदात को अंजाम
मिली जानकारी के अनुसार, सड़क हादसे के बाद वसीम कुरैशी, मोनू कुरैशी, अनुराग राजवाड़े और आयुष दास ने मिलकर इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। इन आरोपियों ने मिलकर ट्रांसपोर्टर संजय सिंह की बेरहमी से पिटाई की थी, जिसका वीडियो सामने आने के बाद अंबिकापुर में हड़कंप मच गया था।

पुलिस की कार्रवाई जारी
घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। सरगुजा पुलिस और साइबर सेल की टीम ने विशेष अभियान चलाकर मुख्य आरोपी वसीम कुरैशी को गिरफ्तार किया। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

शहर में कानून-व्यवस्था पर सवाल
इस घटना के बाद अंबिकापुर में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे थे। हालांकि, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आम जनता में सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

error: Content is protected !!