Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर नक्सल उन्मूलन अभियान की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा



छत्तीसगढ़ को नक्सलमुक्त बनाना सरकार का संकल्प : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में संचालित नक्सल उन्मूलन अभियान की समीक्षा बैठक ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सल उन्मूलन केवल एक अभियान नहीं, बल्कि बस्तर और पूरे छत्तीसगढ़ के भविष्य को सुरक्षित करने का एक मिशन है।

बैठक में गृह मंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अरुणदेव गौतम, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और अन्य सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने नक्सल विरोधी अभियानों में आपसी समन्वय और सूचना संकलन तंत्र को और अधिक मजबूत करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में प्रदेश सरकार नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ पूरी दृढ़ता से कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री श्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ नक्सलमुक्त और विकासोन्मुख प्रदेश के रूप में पूरे देश में एक नई पहचान बनाएगा।


error: Content is protected !!