Advertisement Carousel

मध्यप्रदेश में कांग्रेस नेता के ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ नारे पर सियासी घमासान, भाजपा का करारा हमला


रायपुर।
मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्षद अनवर पादरी द्वारा कथित रूप से ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए जाने को लेकर सियासी बवाल मच गया है। भाजपा ने इस मामले को लेकर कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि ऐसे बयान देश की भावना को आहत करने वाले हैं।

अमित चिमनानी ने कहा, “पूरा देश अभी हाल ही में हुए पहलगाम हमले से आक्रोशित है और पाकिस्तान से बदले की मांग कर रहा है। ऐसे समय में कांग्रेस पार्षद द्वारा पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाना उन ज़ख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है। यह कांग्रेस की विचारधारा पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है।”

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस में ऐसे देशविरोधी तत्वों को न केवल जगह दी जा रही है, बल्कि उन्हें पार्टी का संरक्षण भी प्राप्त है। उन्होंने मांग की कि कांग्रेस इस मामले में सार्वजनिक रूप से माफी मांगे और अनवर पादरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।

error: Content is protected !!