Advertisement Carousel

पंचायत सचिव पर धार्मिक भावनाएं आहत करने और 25 लाख के भ्रष्टाचार का आरोप


जांजगीर-चांपा। अकलतरा जनपद पंचायत के सीईओ हिमांशु गुप्ता ने ग्राम पंचायत रसैड़ा के सचिव इलाही मोहम्मद कुरैशी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सीईओ का आरोप है कि पंचायत सचिव ने ‘हनुमान चालीसा’ को ‘हलूमान चालीसा’ कहकर धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। यह टिप्पणी सचिव ने व्हाट्सएप ग्रुप में की थी, जिससे विवाद गहराता चला गया।

बताया जा रहा है कि सचिव कुरैशी मनचाही पोस्टिंग न मिलने से नाराज़ थे और इसी के चलते उन्होंने अमर्यादित टिप्पणी की। सीईओ हिमांशु गुप्ता ने इस मामले में अकलतरा थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है और एफआईआर की मांग की है।

इतना ही नहीं, शिकायत में पंचायत सचिव पर करीब 25 लाख रुपये के भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया गया है। आरोप है कि कुरैशी ने पंचायत कार्यों में अनियमितता और वित्तीय गड़बड़ी की है।

फिलहाल अकलतरा पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्षेत्र में मामला गरमाया हुआ है और प्रशासन पूरी सतर्कता से स्थिति पर नजर रखे हुए है।


error: Content is protected !!