Advertisement Carousel

रायपुर में युवाओं ने जाना ध्यान का महत्व, ‘ध्यान संवाद’ सत्र आयोजित


रायपुर। बैरन बाजार स्थित एक स्कूल में शनिवार को युवाओं के लिए ‘ध्यान संवाद’ (टॉक ऑन मेडिटेशन) नामक सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में युवाओं को ध्यान के वैज्ञानिक और आध्यात्मिक पहलुओं की जानकारी दी गई।

सत्र को संबोधित करते हुए वरिष्ठ संन्यासी आचार्य रितेशवरानंद अवधूत ने कहा कि जीवन के महत्वपूर्ण उद्देश्यों में आध्यात्मिक अनुभूति का विशेष स्थान है। उन्होंने बताया कि भक्ति और ध्यान की विधियों से व्यक्ति आत्मिक अनुभव को सहज रूप से प्राप्त कर सकता है।

डॉ. सत्यजीत साहू ने ध्यान के वैज्ञानिक पक्ष को उजागर करते हुए बताया कि नियमित ध्यान से मस्तिष्क में सकारात्मक परिवर्तन होते हैं, जिससे उसकी कार्यक्षमता और मानसिक शक्तियों का विकास होता है।

सत्र का संचालन गुलशन मानसरोवर और डॉ. दीपाली ने किया। कार्यक्रम में अमित शर्मा, राशी शर्मा, सत्यप्रकाश, दिव्यांशी, प्रतीक, ऐश्वर्या, विक्रम, भावी, कांती और हर्ष समेत कई युवा प्रतिभागी शामिल हुए।


error: Content is protected !!