Advertisement Carousel

कांगेर वैली एकेडमी में यंग इंडियंस रायपुर द्वारा आयोजित इंटर स्कूल स्टार्टअप पिचिंग प्रतियोगिता


छात्रों ने दिखाया स्टार्टअप का दम, बिजपिच 2.0 में चमके युवा विचार

24 से अधिक प्रतिभागी छात्रों ने पेश किए अनोखे व्यवसायिक विचार


यंग इंडियंस रायपुर चैप्टर ने कांगेर वैली एकेडमी के साथ मिलकर बिजपिच 2.0 का सफल आयोजन किया। यह इंटर स्कूल स्टार्टअप पिच प्रतियोगिता कक्षा 8 से 12 तक के छात्रों के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें 24 से अधिक छात्रों ने भाग लिया और नवाचारी व्यावसायिक विचार प्रस्तुत किए।

प्रतियोगिता को जूनियर (कक्षा 8–10) और सीनियर (कक्षा 11–12) वर्गों में विभाजित किया गया था। छात्रों ने अपने अनोखे बिजनेस आइडियाज के माध्यम से नेतृत्व, समाधान क्षमता और रचनात्मक सोच का शानदार परिचय दिया।

गौरव अग्रवाल, चेयर और पंकज सोमानी, को-चेयर – यंग इंडियंस रायपुर ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा:

“बिजपिच का उद्देश्य छात्रों में कम उम्र से ही उद्यमिता की सोच को बढ़ावा देना है। यह मंच उन्हें अपने विचार रखने, उद्योग विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त करने और फंडिंग के अवसरों से जुड़ने का अवसर प्रदान करता है।”

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री प्रभात मलिक, निदेशक – उद्योग, छत्तीसगढ़ शासन थे, जिन्होंने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए प्रेरणादायक उद्बोधन दिया। श्री संजय जैन (चेयरमैन, केवीए) और श्री स्वरूपचंद जैन भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मूल्यांकन यंग इंडियंस के सदस्य रितेश गांडेचा, आलोक अग्रवाल एवं संजना बघेल द्वारा किया गया।

यंग इंडियंस के सदस्यों ने जज की भूमिका निभाई और छात्रों के प्रस्तुतिकरण का गहन मूल्यांकन कर विजेताओं की घोषणा की। प्रतिभागी स्कूलों में ब्राइटन स्कूल, एनएच गोयल वर्ल्ड स्कूल, कांगेर वैली अकैडमी, भवंस, आर के सारदा, कृष्ण पब्लिक स्कूल, आरंभ स्कूल, आदि शामिल थे।

यंग इंडियंस रायपुर 2012 से प्राथमिक शिक्षा, युवाओं का नेतृत्व विकास, और दिव्यांग छात्रों के लिए समावेशी पहल जैसे विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्र निर्माण हेतु सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।बिज़पिच यंग इंडियंस रायपुर के एंटरप्रेन्योरशिप वर्टिकल से आदित्य अग्रवाल, शुभम सोमानी, तरणबीर सिंह ने बहुत खूबी से इस कार्यक्रम को सफलता पूर्वक निभाया।


error: Content is protected !!