रायपुर, 5 अक्टूबर 2025।
यंग इंडिया रायपुर के Entrepreneurship Vertical द्वारा आयोजित “किडप्रेन्योर” कार्यक्रम का शानदार आयोजन रविवार को मैग्नेटो मॉल में किया गया। इस अनोखे कार्यक्रम में 50 से अधिक बच्चों ने 21 स्टॉल लगाकर अपने हाथों से बनाए उत्पादों की बिक्री की और वास्तविक उद्यमिता का अनुभव प्राप्त किया।
बच्चों के स्टॉल में खेल, स्वादिष्ट भोजन, खिलौने, हस्तनिर्मित मोमबत्तियाँ और डेज़र्ट्स जैसी आकर्षक वस्तुएँ शामिल थीं। हर बच्चे ने स्वयं उत्पाद तैयार किए और ग्राहकों को बेचकर व्यवसाय, विपणन और ग्राहक सेवा की बारीकियाँ सीखी।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को उद्यमिता, बिक्री की कला, रचनात्मक सोच और आत्मनिर्भरता के प्रति प्रेरित करना था। आयोजन की सफलता में यंग इंडिया रायपुर के चेयर श्री गौरव अग्रवाल और को-चेयर श्री पंकज सोमानी का विशेष योगदान रहा।
यह आयोजन Entrepreneurship Vertical के चेयर आदित्य अग्रवाल, को-चेयर तरनबीर सिंह सहनी और शुभम सोमानी के नेतृत्व में, तथा सदस्य सुश्री संजना बघेल और सी.ए. कृतिका नत्थानी के सहयोग से संपन्न हुआ।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया –
सर्वाधिक बिक्री – मैजिकल गिफ्ट (आरव सोमानी)
सबसे रचनात्मक स्टॉल – शनाया’स कॉर्नर (शनाया अग्रवाल)
सर्वश्रेष्ठ मार्केटिंग – वंडर डेन (निवान, वेदांश, आश्रम अग्रवाल)
सर्वश्रेष्ठ ग्राहक प्रतिक्रिया – ब्लश एंड ब्लूम्स (ह्रिद्या और प्रिशा)
नवाचार पुरस्कार – स्लाइम एंड शाइन (आराध्या, अनुष्का, अजूनी चावला)
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि “किडप्रेन्योर” ने यह सिद्ध कर दिया कि आज के बच्चे केवल सपने देखने वाले नहीं, बल्कि उन्हें साकार करने वाले सच्चे यंग एंटरप्रेन्योर हैं। बच्चों की ऊर्जा, आत्मविश्वास और रचनात्मकता ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
अंत में यंग इंडिया रायपुर की टीम ने अपने वेन्यू पार्टनर मैग्नेटो मॉल का विशेष आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
“किडप्रेन्योर” ने यह संदेश दिया – भविष्य का भारत, उद्यमी भारत है।
