Advertisement Carousel

बिना सर्जरी बच्चे के पेट से निकला 10 रुपये का सिक्का

Oplus_16908288



कोरिया। जिले से एक चौंकाने वाली लेकिन राहत भरी खबर सामने आई है। बैकुंठपुर स्थित शर्मा हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने सात दिन से बच्चे के पेट में फंसे तांबे के 10 रुपये के सिक्के को बिना सर्जरी निकाले बाहर निकालने में सफलता पाई है। इस अनोखी चिकित्सा सफलता के बाद बच्चे के परिजनों ने राहत की सांस ली है।


जानकारी के अनुसार, खेल-खेल में बच्चे ने गलती से 10 रुपये का सिक्का निगल लिया था। कुछ समय बाद उसे पेट दर्द और उल्टी की शिकायत होने लगी। परिजन तत्काल बच्चे को बैकुंठपुर के शर्मा हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। एक्सरे जांच में डॉक्टरों को पता चला कि सिक्का बच्चे के पेट में फंसा हुआ है।


डॉक्टरों ने पहले चुंबक की सहायता से सिक्का निकालने की कोशिश की, लेकिन यह तरीका सफल नहीं हो पाया। इसके बाद डॉक्टर संकल्प शर्मा ने एंडोस्कोपी की मदद से बिना सर्जरी किए बच्चे के पेट से सिक्का निकालने में सफलता हासिल की।


करीब सात दिन से बच्चे के पेट में फंसे सिक्के को बिना ऑपरेशन निकाले जाना एक बड़ी चिकित्सा उपलब्धि मानी जा रही है। इस सफलता के बाद डॉक्टर संकल्प शर्मा और उनकी टीम की पूरे क्षेत्र में सराहना की जा रही है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना न केवल चिकित्सा क्षेत्र में डॉक्टरों की दक्षता को दर्शाती है, बल्कि यह भी बताती है कि समय पर सही इलाज मिलने से किसी बड़ी समस्या से भी बचा जा सकता है।

error: Content is protected !!