12 मजदूर घायल, कई वाहन क्षतिग्रस्त; पुलिस ने बड़ी लापरवाही मानकर जांच शुरू की
चिरमिरी, 10 अक्टूबर 2025:
एस.ई.सी.एल. चिरमिरी ओपन कास्ट माइंस में हाल ही में हुई ब्लास्टिंग दुर्घटना के मामले में चिरमिरी पुलिस ने अब FIR दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मजदूरों की शिकायत पर पुलिस ने खनन कंपनी एस.ई.सी.एल. प्रबंधन और ठेका कंपनी कृष्णा इन्फ्रास्ट्रक्चर को आरोपी बनाया है।
पुलिस ने कहा कि मैनेजमेंट की देखरेख में हुई यह घटना “बड़ी लापरवाही” का मामला है। ब्लास्टिंग से पहले ही अचानक विस्फोट होने से करीब 12 मजदूर घायल हुए। इनमें से सात मजदूरों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि पांच का इलाज अभी भी जारी है।
घटना का ब्लास्ट इतना शक्तिशाली था कि आसपास खड़े कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि, इस हादसे में किसी भी तरह का जान-माल का बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
अब देखना यह होगा कि FIR के बाद एस.ई.सी.एल. प्रबंधक और कृष्णा इन्फ्रास्ट्रक्चर पर किस प्रकार की कानूनी कार्रवाई होती है और पुलिस जांच में कौन-कौन से लापरवाही के पहलू सामने आते हैं।
