Advertisement Carousel

तेलंगाना में नक्सल मोर्चे पर बड़ी कामयाबी, सीपीआई (माओवादी) के तीन वरिष्ठ नेताओं ने किया आत्मसमर्पण


दंतेवाड़ा/हैदराबाद। तेलंगाना पुलिस को नक्सल मोर्चे पर एक बड़ी सफलता मिली है। प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी) की राज्य समिति के तीन वरिष्ठ नेताओं ने शुक्रवार को आत्मसमर्पण कर दिया।


आत्मसमर्पण करने वालों में कुकाटी वेंकट उर्फ विकास, मोगिलिचर्ला राजू उर्फ चंदू और टोंडम गंगव्वा उर्फ सोनी शामिल हैं। इनमें गंगव्वा उर्फ सोनी, किस्टाराम एरिया कमेटी की डीवीसीएम (डिविजनल कमेटी मेंबर) रैंक की महिला माओवादी बताई जा रही है, जो लंबे समय से दंतेवाड़ा और सुकमा सीमा क्षेत्र में सक्रिय थी।
तीनों नेताओं ने तेलंगाना के डीजीपी शिवधर रेड्डी के समक्ष आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण की औपचारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस आज शाम 4 बजे रखी गई थी, लेकिन प्रशासनिक कारणों से प्रेस मीट स्थगित कर दी गई है।


सूत्रों के अनुसार, ये तीनों माओवादी नेता दशकों तक संगठन के विभिन्न मोर्चों पर सक्रिय रहे हैं। अब उन्होंने हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटने और सामान्य जीवन जीने का निर्णय लिया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आत्मसमर्पण करने वाले नेताओं को राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत लाभ प्रदान किए जाएंगे।

error: Content is protected !!