कोरबा में बढ़ते प्रदूषण पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने कमिश्नर की रिपोर्ट पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि शहर में उड़ती राख, कोयले की धूल और ट्रैफिक की अव्यवस्था से नागरिकों का जीवन खतरे में है।
हाईकोर्ट ने बाल्को (BALCO) और राज्य सरकार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, जिले के सभी पावर प्लांट्स को पर्यावरणीय जिम्मेदारियां निभाने के स्पष्ट आदेश दिए हैं।
मामले की अगली सुनवाई अब 29 अक्टूबर को होगी।
