Advertisement Carousel

अवैध रेत खनन पर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, दो बोट और दो चैन माउंटेन जब्त, मुख्यमंत्री के निर्देश पर सख्त कार्रवाई जारी


रायपुर, 14 अक्टूबर 2025।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार रायपुर जिले में अवैध रेत खनन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने आरंग ब्लॉक के ग्राम गुदगुदा में बड़ी कार्रवाई की है।


कार्रवाई के दौरान टीम ने अवैध रूप से रेत उत्खनन में लिप्त दो बोट और दो चैन माउंटेन मशीन जब्त की। बताया गया कि यह कार्रवाई आरंग एसडीएम श्रीमती अभिलाषा पैकरा के नेतृत्व में नायब तहसीलदार जी.एन. सिदार, राजस्व अमला एवं खनिज अधिकारी हेमंत क्षेरपा तथा उनकी टीम द्वारा की गई।


प्रशासन का कहना है कि जिले में अवैध रेत खनन करने वालों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को नियमित निगरानी रखने और अवैध खनन पर नियंत्रण के लिए सतत गश्त करने के निर्देश दिए हैं।

error: Content is protected !!