बिलासपुर। सीपत थाना क्षेत्र में एक अनोखी घटना ने राजनीतिक ताप बढ़ा दिया है। सुशासन पखवाड़ा के तहत थाने में लगाए गए पोस्टर को शौचालय में लगाया गया, और वह भी मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री का बैनर उल्टा लगाकर।
इस कदम से स्थानीय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता नाराज हो गए। कार्यकर्ताओं ने थाने में जमकर हंगामा किया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने सीपत थाने का घेराव कर, थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए इस घटना की निंदा की।
भाजपा नेता आकाश शर्मा ने कहा कि यह कार्य न केवल अनादरपूर्ण है, बल्कि सरकारी इमेज के लिए भी चिंता का विषय है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने फिलहाल स्थिति को संभालने के लिए थाने में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की है।
