Advertisement Carousel

जमीन बिक्री के नाम पर 14 लाख की ठगी, पटवारी गिरफ्तार


अंबिकापुर। धौरपुर थाना क्षेत्र में जमीन बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले पटवारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी जीवन प्रकाश एक्का ने फर्जी सौदे का झांसा देकर पीड़ित से लाखों रुपए वसूले।


धौरपुर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। ठगी के प्रमाण के तौर पर पुलिस ने स्टांप पेपर और संबंधित दस्तावेज भी जप्त किए हैं।


पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच पुलिस द्वारा जारी है।

error: Content is protected !!