Advertisement Carousel

बिहार चुनाव में जुटे छत्तीसगढ़ के मंत्री गजेंद्र यादव, गांव-गांव पहुंचकर भाजपा प्रत्याशियों को जिताने कर रहे अपील


रायपुर/पटना।
बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित करने छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव इन दिनों बिहार में जोरदार प्रचार कर रहे हैं। पार्टी द्वारा उन्हें बिहार चुनाव का प्रभारी बनाए जाने के बाद से वे लगातार विभिन्न जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में दौरा कर रहे हैं।


मंत्री यादव ने छपरा विधानसभा क्षेत्र में ट्रक एसोसिएशन के पदाधिकारियों से मुलाकात कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और बिहार के विकास के संकल्प को साझा किया। उन्होंने कहा कि “बिहार के सर्वांगीण विकास और स्थायी प्रगति के लिए जनता का विश्वास भाजपा पर कायम है, यही विश्वास पार्टी की जीत का आधार बनेगा।”


इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष सतेंद्र सिंह, रजनीश सिंह, सुभाष सिंह, श्रीकांत सिंह, पंकज, मदन सिंह, अनिल सिंह सहित अनेक स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।


मंत्री यादव ने बिहार प्रवास के दौरान वकील परिषद, सब्जी व्यापारी संघ, किसान संगठनों, व्यापारी संघों और समाज के प्रबुद्धजनों से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनने से बिहार में विकास की गति कई गुना बढ़ेगी।


वकील परिषद की बैठक में अधिवक्ताओं ने भाजपा के समर्थन में अपने-अपने बूथों को जीतने की जिम्मेदारी ली और 6 नवंबर को भारी मतदान कर पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाने का संकल्प लिया।

error: Content is protected !!