रायपुर, 1 जनवरी 2026।
नववर्ष के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कबीरधाम जिले स्थित ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। दोनों नेताओं ने मंदिर के गर्भगृह में विशेष पूजा एवं आरती कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, विधायक भावना बोहरा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

