7 वर्षीय बच्ची के साथ अनाचार के आरोपी घर पर चला बुलडोजर

रायपुर / राजधानी रायपुर में 7 वर्षीय बच्ची के साथ अनाचार के आरोपी के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए उसके घर पर बुलडोजर चलाया। नगर निगम की टीम ने आरोपी के अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया।


कार्रवाई के दौरान मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। महापौर मीनल चौबे ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि शहर में इस तरह के जघन्य अपराधों के लिए कोई स्थान नहीं है और ऐसे मामलों में कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।


यह कार्रवाई प्रशासन की जीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाती है और समाज में अपराधियों के खिलाफ कड़ा संदेश देती है।

error: Content is protected !!