प्रधान आरक्षक सस्पेंड, अवैध वसूली का आरोप सिद्ध


दुर्ग जिले के नंदिनी थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक बद्री सिंह भुवाल को गंभीर अनुशासनहीनता और भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। मृतक के परिजनों से पैसे की मांग करने की शिकायत पर दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने तत्काल जांच के आदेश दिए थे।


जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद प्रधान आरक्षक क्रमांक 1116 को सड़क हादसे की जांच के नाम पर अवैध वसूली का दोषी मानते हुए सस्पेंड कर दिया गया है। इस मामले में सस्पेंशन आदेश भी जारी कर दिया गया है।


एसएसपी विजय अग्रवाल ने साफ कहा है कि दुर्ग पुलिस में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

error: Content is protected !!