Advertisement Carousel

सुरक्षाबलों का बड़ा प्रहार: 6 माओवादी स्मारक जमींदोज, 14 IED बरामद कर नष्ट


बीजापुर। नक्सल मोर्चे पर सुरक्षाबलों ने एक बार फिर बड़ा वार किया है। बीजापुर जिले के मोदकपाल और उसूर क्षेत्र में चलाए गए सघन अभियानों के दौरान 6 माओवादी स्मारकों को ध्वस्त किया गया, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई और 14 आईईडी को मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया गया।


पंगुड़ में संयुक्त कार्रवाई, 6 स्मारक ध्वस्त
थाना मोदकपाल और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने ग्राम पंगुड़ में एरिया डॉमिनेशन ऑपरेशन चलाया। तलाशी के दौरान माओवादियों द्वारा पूर्व में बनाए गए कुल 6 स्मारकों को जमींदोज कर दिया गया। सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई को नक्सली प्रतीकों और मनोवैज्ञानिक प्रभाव पर बड़ा झटका माना जा रहा है।


ताड़पाला हिल्स में छिपा जखीरा बरामद
थाना उसूर क्षेत्र में सीआरपीएफ 196वीं बटालियन और कोबरा 204 की टीम ने ताड़पाला हिल्स एरिया में सघन सर्चिंग की। जमीन के भीतर प्लास्टिक व लोहे के ड्रमों में छिपाकर रखी गई सामग्री बरामद हुई।


बरामदगी में शामिल:
13 डेटोनेटर
11 किलो ग्राम गन पाउडर
4 प्लास्टिक ड्रम
2 स्टील ड्रम
2 लोहे के ड्रम
माओवादी वर्दी, जूते, कैप
यूएसबी केबल, सोलर प्लेट
अन्य माओवादी साहित्य


14 आईईडी मौके पर ही निष्क्रिय
डिमाइनिंग के दौरान सुरक्षाबलों ने जमीन में दबाकर रखे गए 13 बीयर बॉटल आईईडी (प्रेशर स्विच सिस्टम) और 1 डायरेक्शनल आईईडी (लोहे के पाइप में निर्मित) बरामद किए। सभी आईईडी को सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए मौके पर ही सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया गया।


टेकमेटला कुंजामपारा में भी कार्रवाई
अभियान के दौरान टेकमेटला कुंजामपारा क्षेत्र में बनाए गए एक और माओवादी स्मारक को ध्वस्त किया गया।


सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि जिले में नक्सल विरोधी अभियान और तेज किए जाएंगे। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से माओवादियों के नेटवर्क और लॉजिस्टिक सपोर्ट को बड़ा झटका लगा है।

error: Content is protected !!