कांग्रेस सरकार में गौठान के नाम पर सिर्फ साइन बोर्ड थे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय


रायपुर, 28 फरवरी 2026/ विष्णु देव साय ने आज बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखण्ड अंतर्गत रहंगी में कृषक उन्नति योजना के तहत आयोजित वृहद किसान सम्मेलन में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में किसानों के साथ धोखा हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय किसानों को बारदाना तक उपलब्ध नहीं हो पा रहा था और अंतर की राशि किस्तों में दी जाती थी।


उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार धान खरीदी समाप्त होने के सप्ताह-दस दिन के भीतर अंतर की राशि का एकमुश्त भुगतान कर रही है और एमएसपी के तहत किसानों को 48 घंटे के भीतर राशि उनके खातों में ट्रांसफर की जा रही है।

error: Content is protected !!