Advertisement Carousel

दयाल दास ने बाजार पहुंचकर की खरीदारी, व्यापारियों से की आत्मीय मुलाकात

रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर मंत्री दयाल दास बघेल स्थानीय बाजार पहुंचे और होली में उपयोग होने वाली आवश्यक सामग्रियों की खरीदारी की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों से आत्मीय संवाद कर उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं।


मंत्री बघेल ने कहा कि त्योहार केवल उत्सव और परंपराओं का प्रतीक नहीं होते, बल्कि सामाजिक एकता, भाईचारे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का अवसर भी प्रदान करते हैं।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र के छोटे और मध्यम व्यापारियों से खरीदारी कर उनकी आजीविका को सशक्त बनाने में सहयोग करें।


उन्होंने कहा कि स्थानीय बाजारों से खरीदारी करना क्षेत्रीय विकास को गति देता है और यही ‘आत्मनिर्भर भारत’ की भावना को साकार करने की दिशा में एक सार्थक कदम है।


मंत्री बघेल ने होली को प्रेम, सौहार्द और सामाजिक समरसता का पर्व बताते हुए सभी से आपसी मतभेद भुलाकर खुशियां साझा करने का आह्वान किया। अंत में उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक बधाई देते हुए सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

error: Content is protected !!