नक्सली प्रभाव खत्म करने की दिशा में लगातार अभियान, ग्रामीणों में बढ़ा भरोसा
बीजापुर। जिले में माओवादी गतिविधियों पर लगाम कसने के तहत सुरक्षा बलों ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। Farsegarh थाना क्षेत्र के एड़ापल्ली जंगलों में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान दो अवैध माओवादी स्मारकों को जड़ से ध्वस्त कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार 1 मार्च को सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने सघन सर्चिंग अभियान चलाया। इस दौरान जंगल क्षेत्र में बने माओवादियों के प्रतीकात्मक स्मारकों को चिन्हित कर उन्हें पूरी तरह ढहा दिया गया। सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि ऐसे स्मारक नक्सलियों द्वारा अपनी मौजूदगी और प्रभाव बनाए रखने के उद्देश्य से बनाए जाते हैं, जिन्हें अब लगातार खत्म किया जा रहा है।
सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई को क्षेत्र में नक्सली प्रभाव कम करने की दिशा में बड़ी पहल माना जा रहा है। लगातार हो रही कार्रवाइयों से ग्रामीणों में सुरक्षा बलों के प्रति विश्वास बढ़ा है और वे भी अब खुलकर सहयोग कर रहे हैं।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि माओवादी उन्मूलन के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा बल पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात हैं।
