Advertisement Carousel

क्रशर प्लांटों में रॉयल्टी चोरी का मुद्दा गरमाया, रायपुर के क्रशर प्लांटों की होगी जांच, सीएम ने सदन में किया ऐलान


बीजेपी विधायक अनुज शर्मा के आरोप के बाद सरकार ने कहा— संदिग्ध प्लांटों की सूची दें, कराएंगे ऑडिट

रायपुर। विधानसभा में रायपुर जिले के क्रशर प्लांटों में कथित रॉयल्टी चोरी का मामला जोरदार तरीके से उठा। बीजेपी विधायक अनुज शर्मा ने सदन में आरोप लगाया कि क्रशर प्लांटों में बड़े पैमाने पर रॉयल्टी चोरी हो रही है। उन्होंने कहा कि जिस अनुपात में बिजली की खपत हो रही है, उस अनुपात में खनन और रॉयल्टी जमा नहीं की जा रही है।


अनुज शर्मा ने सरकार से मांग की कि क्रशर प्लांटों की बिजली खपत, खनन की मात्रा और जमा की गई रॉयल्टी का मिलान कर पूरे मामले की जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि यदि इन तीनों पहलुओं की ऑडिट जांच कराई जाए तो बड़े पैमाने पर रॉयल्टी चोरी का खुलासा हो सकता है।


मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने सदन में ही जांच कराने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि संदिग्ध क्रशर प्लांटों की सूची उपलब्ध कराई जाती है तो सरकार बिजली खपत और माइनिंग के आधार पर उनकी ऑडिट जांच कराएगी।


मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद यह साफ संकेत मिल गया है कि रायपुर जिले के क्रशर प्लांट अब जांच के दायरे में आ सकते हैं। यदि जांच होती है तो अवैध खनन और रॉयल्टी चोरी के बड़े मामलों का खुलासा होने की संभावना है।

error: Content is protected !!