Advertisement Carousel

रायपुर में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया का स्वागत, भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी के निवास पहुंचे


रायपुर। Mansukh Mandaviya केंद्रीय खेल, युवा मामले, श्रम एवं रोजगार मंत्री बुधवार को खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने चार घंटे के प्रवास पर रायपुर पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वे सीधे भाजपा प्रदेश प्रवक्ता Amit Chimanani के निवास पहुंचे, जहां उनका आत्मीय स्वागत किया गया।


इस अवसर पर चिमनानी परिवार ने केंद्रीय मंत्री का पारंपरिक तरीके से स्वागत करते हुए नवरात्रि के पावन अवसर पर माता की चुनरी ओढ़ाई तथा रामनवमी की पूर्व संध्या पर उन्हें भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट की।


मुलाकात के दौरान केंद्रीय मंत्री ने चिमनानी परिवार के सदस्यों से आत्मीय बातचीत की और उनका आभार व्यक्त किया।


इस मौके पर उपमुख्यमंत्री Arun Sao, विधायक Motilal Sahu, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष Nandan Jain, अपेक्स बैंक के चेयरमैन Kedar Gupta, प्रदेश कार्यालय प्रभारी Ashok Bajaj, पूर्व विधायक Labhchand Bafna, प्रदेश कार्यालय सह प्रभारी Pritesh Gandhi तथा Yogesh Tiwari सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।


केंद्रीय मंत्री के आगमन से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया।

error: Content is protected !!