Advertisement Carousel

बिलासपुर में बर्ड फ्लू का खतरा, प्रशासन अलर्ट; 22 हजार से अधिक पक्षी और 25 हजार अंडे नष्ट


बिलासपुर। जिले में बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। संक्रमण की आशंका के चलते एहतियातन बड़े पैमाने पर पक्षियों और अंडों को नष्ट करने की कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने अब तक 22 हजार से अधिक पक्षियों और 25 हजार से अधिक अंडों को नष्ट कर दिया है, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।


जानकारी के अनुसार, पक्षियों को खिलाने के लिए रखे गए करीब 79 क्विंटल दाने को भी नष्ट कर दिया गया है। इसके साथ ही जिले के एकमात्र कानन पेंडारी मिनी जू को एहतियातन अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है, ताकि लोगों और अन्य जीव-जंतुओं में संक्रमण फैलने का खतरा न रहे।


प्रशासन ने शहर में चिकन की दुकानों पर भी सख्ती बढ़ा दी है और कई दुकानों को बंद कराया जा रहा है। स्वास्थ्य और पशुपालन विभाग की संयुक्त टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं।


स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए जिला प्रशासन ने 24 घंटे का कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है और नागरिकों की सहायता के लिए लैंडलाइन नंबर जारी किया गया है।


कलेक्टर ने जारी किया अलर्ट
बिलासपुर कलेक्टर ने जिले में बर्ड फ्लू के संभावित खतरे को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। लोगों से अपील की गई है कि अफवाहों से बचें, मृत या बीमार पक्षी मिलने पर तुरंत प्रशासन को सूचना दें और सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें।

error: Content is protected !!