Advertisement Carousel

प्रेम प्रसंग में युवक की निर्मम हत्या, पिटाई के बाद जिंदा ही गड्ढे में दफनाया — महिला समेत 5 गिरफ्तार

Oplus_16908288


अभनपुर के भरेंगाभाठा में मिला था अज्ञात शव, रायपुर ग्रामीण पुलिस ने सुलझाया अंधा कत्ल


रायपुर। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने अभनपुर थाना क्षेत्र के भरेंगाभाठा में मिले अज्ञात शव के सनसनीखेज मामले का खुलासा कर दिया है।

जांच में सामने आया कि माना निवासी नितेश बत्रा (29) की हत्या प्रेम प्रसंग के विवाद में की गई थी।
पुलिस के मुताबिक आरोपी श्याम सुंदर सोनी और सावित्री साहू के बीच प्रेम संबंध थे। इस संबंध को लेकर मृतक नितेश द्वारा कथित रूप से परेशान किए जाने की बात सामने आने पर आरोपियों ने साजिश रची। इसके बाद नितेश को बुलाकर बेरहमी से पिटाई की गई, गला दबाया गया और अधमरी हालत में उसे मुरूम के गड्ढे में दफना दिया गया। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


जांच के दौरान पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल एक महिला समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में 2 विधि के साथ संघर्षरत बालक भी शामिल हैं।


पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ऑटो, लकड़ी और अन्य सामान जब्त कर लिया है। वहीं वारदात में शामिल एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।


रायपुर ग्रामीण पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!