Advertisement Carousel

2 घंटे में 78 ई-रिक्शा चालकों पर कार्रवाई, पेंडिंग ई-चालान भी मौके पर भरवाए


रायपुर।
शहर में लगातार लग रहे जाम और यातायात नियमों के उल्लंघन की शिकायतों को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत महज दो घंटे में 78 ई-रिक्शा चालकों पर कार्रवाई की गई।


पुलिस उपायुक्त यातायात एवं प्रोटोकॉल के निर्देश पर 12 अप्रैल 2026 को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर यातायात पुलिस द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना लाइसेंस वाहन चलाने, नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने, रॉन्ग साइड चलने और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 78 ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।


इसके साथ ही जिन चालकों के पुराने ई-चालान लंबित थे, उन्हें मौके पर ही भुगतान करने के निर्देश दिए गए और कई चालकों से पेंडिंग चालान की राशि भी जमा कराई गई।


यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

रायपुर पुलिस ने ऑटो और ई-रिक्शा चालकों से अपील की है कि वे अपने सभी जरूरी दस्तावेज अपडेट रखें, नो पार्किंग में वाहन खड़ा न करें और चौक या लेफ्ट टर्न पर वाहन खड़ा कर यातायात बाधित न करें। नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!