रायपुर | 16 अप्रैल 2026
प्रदेश में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू के प्रभाव को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने स्कूलों के ग्रीष्मकालीन अवकाश में संशोधन किया है। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के निर्देश पर अब स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 20 अप्रैल से 15 जून 2026 तक घोषित किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बढ़ती गर्मी में बच्चों की सेहत और सुरक्षा को प्राथमिकता देना सरकार की जिम्मेदारी है। इसी को ध्यान में रखते हुए पहले से निर्धारित अवकाश को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है, ताकि भीषण गर्मी में बच्चों को राहत मिल सके।
स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर द्वारा जारी आदेश के अनुसार पहले ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई से 15 जून 2026 तक निर्धारित था, जिसे संशोधित करते हुए अब 20 अप्रैल से 15 जून 2026 तक लागू किया गया है।
यह आदेश प्रदेश के सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर-अनुदान प्राप्त और अशासकीय स्कूलों पर लागू होगा।
