बलरामपुर:
बलरामपुर जिले में शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। चांदो स्थित एक शासकीय स्कूल परिसर में बच्चों को बांटे जाने वाले गणवेश कचरे के ढेर में पड़े मिले हैं। बड़ी मात्रा में ड्रेस मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।
जानकारी के अनुसार, स्कूल परिसर में बने कचरा घर में बच्चों के लिए आए गणवेश फेंके हुए मिले। यह वही ड्रेस हैं जिन्हें सरकारी योजना के तहत विद्यार्थियों में वितरित किया जाना था। गणवेश कचरे में मिलने के बाद स्थानीय लोगों और अभिभावकों में नाराजगी देखी जा रही है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी बलरामपुर जिले में गणवेश वितरण में गड़बड़ी के मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में एक बार फिर इस तरह की घटना ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
फिलहाल मामले को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
