बिलासपुर। गणेश उत्सव को लेकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अधिकारियों को समितियों के साथ सहयोगात्मक रवैया अपनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि गणेश उत्सव समितियों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए और जरूरी औपचारिकताएं चर्चा कर आसानी से पूरी कराई जाएं।
डिप्टी सीएम साव ने कहा कि गणेश उत्सव आस्था और उत्साह का पर्व है। प्रदेशभर में समितियां श्रद्धा के साथ आयोजन करती हैं, ऐसे में प्रशासन की जिम्मेदारी है कि उन्हें हरसंभव सहयोग मिले। उन्होंने अधिकारियों से अनावश्यक प्रक्रिया और परेशानी से समितियों को बचाने के निर्देश दिए।
उन्होंने प्रदेश की सभी गणेश उत्सव समितियों से भी आग्रह किया कि वे किसी प्रकार की परेशानी होने पर प्रशासन से संपर्क करें। उत्साह और भक्तिभाव के साथ गणेश उत्सव का आयोजन हो, इसके लिए प्रशासन आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करे।
