Advertisement Carousel

उधारी विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, NSUI नेता सहित 5 आरोपी गिरफ्तार


दुर्ग के इंदिरा मार्केट स्थित होटल 36 इन में उधारी रकम को लेकर हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। आरोपियों ने युवक ऋषि निर्मलकर को रास्ते से उठाकर होटल में बेरहमी से लात-घूंसे मारे, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


जानकारी के अनुसार, दुर्ग में पहले दिए गए पैसे वापस नहीं मिलने पर आरोपियों ने युवक को अगवा कर होटल में बंद कर दिया और लगातार मारपीट की। गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।


पुलिस ने पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जबकि शेष तीन फरार आरोपियों को आज घेराबंदी कर दबोच लिया गया। पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।


कुल आरोपी – 05
मामला दर्ज – धारा 103, 3(5) BNS
घटनास्थल – होटल 36 इन, दुर्ग


दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

error: Content is protected !!