Advertisement Carousel

शराब घोटाला मामले में कवासी लखमा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत


रायपुर। शराब घोटाला मामले में पूर्व मंत्री कवासी लखमा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। करीब 378 दिनों से रायपुर सेंट्रल जेल में बंद कवासी लखमा को शीर्ष अदालत ने जमानत प्रदान की है। उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इस मामले में गिरफ्तार किया था।


लखमा की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने लंबी न्यायिक हिरासत, जांच की प्रगति और अन्य तथ्यों को ध्यान में रखते हुए उन्हें सशर्त जमानत दी। इस फैसले से प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।


पूर्व मंत्री कवासी लखमा की गिरफ्तारी शराब घोटाले से जुड़े आर्थिक लेन-देन और अनियमितताओं की जांच के तहत हुई थी। ईडी की जांच में कई अहम खुलासों का दावा किया गया था।


जमानत मिलने के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर है, जबकि राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब आगे की कानूनी प्रक्रिया अदालत के निर्देशों के अनुसार जारी रहेगी।

error: Content is protected !!