Advertisement Carousel

भाजपा-एनडीए की जीत लोकतंत्र और विकास की विजय: मुख्यमंत्री साय


रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भाजपा और एनडीए को मिले जनादेश पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए वहां की जनता का हृदय से अभिनंदन किया है।


मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह विजय भारतीय लोकतंत्र की सशक्तता, जनविश्वास और राष्ट्रवाद की भावना का उज्ज्वल प्रतीक है। उन्होंने कहा कि असम और पुडुचेरी में पुनः मिला जनादेश तथा पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक सफलता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, सुशासन और ‘विकसित भारत’ के संकल्प पर जनता की अटूट आस्था को दर्शाती है।


उन्होंने कहा कि यह जनादेश तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार और भय की राजनीति पर विकास, सुशासन एवं राष्ट्रहित की निर्णायक जीत है। पश्चिम बंगाल में मिली सफलता को उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्पण, त्याग और अथक परिश्रम का परिणाम बताया।


मुख्यमंत्री ने इस सफलता का श्रेय भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व को देते हुए कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के संगठनात्मक नेतृत्व तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं ने यह उपलब्धि हासिल की है।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को इस ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

error: Content is protected !!