Advertisement Carousel

शराब घोटाले में बड़ा खुलासा: मैनपावर स्कैम में 7 गिरफ्तार, 100 करोड़ से ज्यादा की हेराफेरी

Business concept.


ओवरटाइम भुगतान के नाम पर करोड़ों का खेल, ACB-EOW की कार्रवाई से मचा हड़कंप


रायपुर।
छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित शराब घोटाले से जुड़े मैनपावर स्कैम में ACB-EOW ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 11 मई तक कस्टोडियल रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद विभाग और संबंधित एजेंसियों में हड़कंप मच गया है।

Oplus_16908288


जांच में सामने आया है कि छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड में वर्ष 2019-20 से 2023-24 के बीच मैनपावर और प्लेसमेंट एजेंसियों के माध्यम से ओवरटाइम भुगतान के नाम पर बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई। आरोप है कि फर्जी तरीके से ओवरटाइम दिखाकर 100 करोड़ रुपए से अधिक की राशि का गबन किया गया।


ACB-EOW द्वारा दर्ज FIR के आधार पर की गई जांच में यह भी सामने आया है कि इस पूरे खेल में CSMCL के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत थी। अधिकारियों और मैनपावर एजेंसियों ने मिलकर षड्यंत्रपूर्वक अवैध भुगतान को अंजाम दिया।


सूत्रों के मुताबिक, आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं और कुछ और लोगों पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। जांच एजेंसियां अब फाइनेंशियल ट्रेल और दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल कर रही हैं।

error: Content is protected !!