Advertisement Carousel

प्रशासनिक फेरबदल, उपसचिव स्तर पर बदलाव

रायपुर
छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी करते हुए उपसचिव स्तर पर अहम बदलाव किए हैं।


जारी आदेश के अनुसार अंकिता गर्ग को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। वे कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग में उपसचिव के रूप में अपने वर्तमान दायित्वों का निर्वहन करती रहेंगी।
वहीं, सरोज यूके को खनिज साधन विभाग से स्थानांतरित कर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में उपसचिव पद पर पदस्थ किया गया है।


सरकार द्वारा किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल को विभागीय कार्यप्रणाली में सुधार और समन्वय को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!