Advertisement Carousel

ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से पद्मश्री फूलबासन बाई यादव का अपहरण प्रयास विफल

राजनांदगांव

राजनांदगांव जिले के सुकुलदैहान चौकी क्षेत्र में पद्मश्री सम्मानित समाजसेवी फूलबासन बाई यादव के अपहरण का प्रयास सामने आया है। जानकारी के अनुसार, सुबह उनके घर बेमेतरा जिले से परिचित चार लोग—दो महिला और दो पुरुष—पहुंचे। बातचीत के बाद दिव्यांग के साथ फोटो लेने का बहाना बनाकर उन्हें कार में जबरन बैठाया गया।


आरोप है कि कार में उनके मुंह में कपड़ा ठूंसकर हाथ-पैर बांधकर उन्हें ले जाया जा रहा था। इसी दौरान चिखली चौकी के पास ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग चल रही थी, जहां फूलबासन बाई ने पुलिस को देख संकेत देने की कोशिश की और आवाज लगाई। सतर्क पुलिसकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वाहन को रोका और पूरे मामले का खुलासा हुआ।


पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। ट्रैफिक पुलिस की मुस्तैदी से एक बड़ी घटना टल गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे और खुलासे की संभावना जताई जा रही है।

error: Content is protected !!