Advertisement Carousel

रायपुर में पारिवारिक विवाद ने लिया खौफनाक रूप, जीजा ने दो सालियों को मारी गोली

Oplus_16908288

लाइसेंसी पिस्टल से वारदात, दोनों युवतियां गंभीर; आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी में पारिवारिक विवाद ने मंगलवार देर रात खौफनाक रूप ले लिया, जब एक व्यक्ति ने अपनी दो सालियों पर गोली चला दी। घटना पंडरी थाना क्षेत्र स्थित ऊषा प्राइड कमर्शियल-रेजिडेंशियल बिल्डिंग के पास, अपोलो अस्पताल के नजदीक की है।


पुलिस के अनुसार आरोपी जितेंद्र वर्मा ने घर में रखी लाइसेंसी पिस्टल से दुर्गेश्वरी और गीतांजलि पर फायरिंग कर दी, जिससे दोनों युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।


सूचना मिलते ही डीसीपी सहित पंडरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।


पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!