Advertisement Carousel

संदिग्ध के बैग से 21.30 लाख रुपए बरामद, रायपुर निवासी गिरफ्तार


कांकेर। कांकेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध युवक के पास से 21 लाख 30 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं। मामले में रायपुर निवासी मोहम्मद मुस्ताक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


जानकारी के अनुसार, कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति बड़ी मात्रा में नकदी लेकर घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा और उसके बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बैग से 21 लाख 30 हजार रुपए नकद बरामद हुए।


पुलिस द्वारा पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर रकम जब्त कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। साथ ही जब्त राशि की जांच के लिए आयकर विभाग को पत्र भेजा गया है।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

error: Content is protected !!