Advertisement Carousel

अमित शाह के बस्तर दौरे की तैयारी तेज, भाजपा जुटी भव्य स्वागत की तैयारियों में


जगदलपुर।
केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah के प्रस्तावित बस्तर दौरे को लेकर भाजपा संगठन तैयारियों में जुट गया है। 18 और 19 मई को प्रस्तावित दो दिवसीय दौरे के मद्देनजर शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Kiran Singh Deo और कैबिनेट मंत्री Kedar Kashyap ने पदाधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की।
भाजपा नेताओं ने कहा कि बस्तर को नक्सलवाद के आतंक से मुक्त कराने के बाद अमित शाह पहली बार बस्तर पहुंच रहे हैं, इसलिए उनका स्वागत ऐतिहासिक और भव्य होगा। बैठक में शहर के प्रमुख मार्गों पर सजावट, ध्वज, होर्डिंग्स और स्वागत द्वार लगाने सहित विभिन्न जिम्मेदारियां कार्यकर्ताओं को सौंपी गईं।


प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि इस दौरे में चार राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे, इसलिए सभी तैयारियां गंभीरता और योजनाबद्ध तरीके से पूरी की जाएं। वहीं मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर अब विकास की नई धारा से जुड़ रहा है और यह दौरा क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।


बैठक में सांसद महेश कश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, महापौर संजय पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!