Advertisement Carousel

नए वन बल प्रमुख की दौड़ में अरूण पाण्डेय और कौशलेंद्र कुमार आगे, अंतिम फैसला सीएम करेंगे

Business concept.


रायपुर। छत्तीसगढ़ में नए वन बल प्रमुख (पीसीसीएफ हॉफ) की नियुक्ति को लेकर सोमवार को मंत्रालय में विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की अहम बैठक आयोजित हुई। बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों के नामों पर मंथन किया गया, जिसमें पीसीसीएफ (वाइल्ड लाइफ) अरूण पाण्डेय का नाम सबसे मजबूत दावेदार के रूप में सामने आने की चर्चा है। वहीं वरिष्ठ अधिकारी कौशलेंद्र कुमार भी दौड़ में बताए जा रहे हैं।

अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री स्तर पर लिया जाएगा।
मौजूदा वन बल प्रमुख वी. श्रीनिवास राव 31 मई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनके रिटायरमेंट के बाद नए मुखिया की नियुक्ति को लेकर लंबे समय से अटकलें चल रही थीं। सोमवार को हुई डीपीसी बैठक में तीन वरिष्ठ अधिकारियों — अनिल साहू, कौशलेंद्र कुमार और अरूण पाण्डेय — के नामों पर विचार किया गया।


सूत्रों के अनुसार, वन्यजीव संरक्षण और प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए अरूण पाण्डेय का पलड़ा फिलहाल भारी माना जा रहा है। हालांकि वरिष्ठता और विभागीय अनुभव के आधार पर कौशलेंद्र कुमार का नाम भी मजबूत दावेदारों में शामिल है।


अब डीपीसी की अनुशंसा शासन को भेजी जाएगी, जिसके बाद मुख्यमंत्री अंतिम निर्णय लेकर नए वन बल प्रमुख के नाम की घोषणा करेंगे। नियुक्ति को लेकर वन विभाग और प्रशासनिक हलकों में उत्सुकता बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!